[post-views]

विकल्प की तरफ बढ़ रही दक्षिण हरियाणा की जनता : वशिष्ठ गोयल

37

गुड़गांव, 27 सितम्बर (अजय) : दक्षिण हरियाणा में लोगों के साथ होते भेदभाव को लेकर अब दक्षिण हरियाणा की जनता विकल्प की तरफ बढ़ रही है वर्तमान सरकार तथा पूर्व की सरकारों में हुए भेदभाव को लेकर अब प्रदेश में विकल्प के रूप में नवजन चेतना मंच ही दक्षिण हरियाणा की जनता की आवाज उठाने वाला बड़ा विकल्प शाबित होगा जिसका उधारण नवजन चेतना मंच की ताबड़तोड़ हो रही रेलियों के माध्यम निकल कर सामने आ रहा है उक्त बातें नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कही

  उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अब जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है। नव जन चेतना मंच द्वारा गुरुग्राम में पलवल में आयोजित की गई रैलियों में उमड़ा जनसैलाब से साफ पता चलता है कि प्रदेश की सरकार की नीतियों के खिलाफ अब आम जनता लामबंद होने लगी है। लोगों का कहना है कि प्रदेश की सरकार जनता को केवल गुमराह कर रही है। इसके अलावा प्रदेश की जनता के हितों के बारे में सोचने के लिए इस सरकार के पास समय ही नहीं है। वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कहा कि आम जनता अब दक्षिण हरियाणा में बदलाव के मूड में नजर आ रही है। जिसके लिए अब क्षेत्र की जनता ने नव जन चेतना मंच पर विश्वास करना शुरू कर दिया है।

लोगों का कहना है कि नव जन चेतना मंच ही एक ऐसा विकल्प प्रदेश में हो सकता है जो कि आम जनता के हितों के बारे में सोच सकता है। लोगों का कहना है कि आज सत्ता में न होकर भी नव जन चेतना मंच लोगों की समस्याओं को घर-घर सुनता है और उन्हें दूर करने के प्रयास में हमेशा लगा रहता है। सत्ता में रहकर भी आम लोगों की सोच के अनुकूल उन को उनके अधिकार दिलाने में जिस प्रकार नव जन चेतना मंच अपना साथ दे रहा है। उसे साफ पता चलता है कि यदि वह सत्ता में होगा तो आम जनता को क्या-क्या सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने में कामयाब साबित होगा। जिसके लिए आप दक्षिण हरियाणा की जनता बदलाव की तरफ बढ़ रही है।

Comments are closed.