[post-views]

कुरुक्षेत्र में शिवम चौधरी ने निभाई भारत जोड़ो यात्रा की अहम भूमिका

5,470

बादशाहपुर, 11 जनवरी (अजय) : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश में महीनों से लगातार चल रही है, लेकिन जेसे ही हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची तो हरियाणा के युवाओं ने बड़े जनसमूह के रूप में इस यात्रा को भारी भीड़ जन समर्थन के साथ यादगार बनाने का कार्य किया है। गुरुग्राम से शिवम चौधरी कांग्रेस युवा नेता एवं कांग्रेस नेता महेश घोड़ारोप के पुत्र ने कुरुक्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अहम भूमिका निभाते हुए इस यात्रा को कामयाब बनाने के लिए लगातार यात्रा में शामिल है। कुछ तस्वीरें भी शिवम चौधरी की राहुल गांधी के साथ देखने को मिली। शिवम ने बताया कि राहुल गांधी ने उनके सर पर और कंडे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा है कि हरियाणा में परिवर्तन होने जा रहा है आप जेसे युवाओं में हरियाणा में परिवर्तन लाने की क्षमता होते है, जिसके लिए आपको अभी से पूरी ताकत और मेहनत के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करना है। शिवम ने कहा कि राहुल गांधी की एक एक कही बातों पर वह अपने युवा साथियों के साथ गुरुग्राम शहर में कांग्रेस पार्टी को लगातार मजबूत करने का कार्य करेगें और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर आगामी निगम चुनाव में भी परिवर्तन लाने का कार्य उनकी तरफ से कार्य किया जाएगा। महेश घोडारोप ने कहा कि वह खुद और शिवम चौधरी लगातार भारत जोड़ा यात्रा में शामिल हो रहे है और इस यात्रा को हरियाणा में रिकॉर्ड भीड़ के साथ कामयाब बनाने का कार्य एक एक कांग्रेस नेता करेगा।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.