[post-views]

निगम चुनाव के बाद क्षेत्र में होंगे रिकॉर्ड विकास कार्य : हरिंद्र दायमा

666

बादशाहपुर, 12 जनवरी (अजय) : गुरुग्राम नगर निगम कादरपुर क्षेत्र निवासी हरिंद्र दायमा पुत्र गजराज दायमा का कहना है कि आने वाले दिनों में जल्द निगम चुनाव होने वाले है, जिसके बाद क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास कार्य कराने का कार्य किया जाएगा। हरिंद्र दायमा ने कहा कि क्षेत्र में वह लगातार दौरे कर रहे है, जिसके दौरान वह लोगों से जन सम्पर्क के माध्यम कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे है। आने वाले दिनों में क्षेत्र के दौरे बढ़ाने का कार्य उनकी तरफ से किया जाएगा। गुरुग्राम नगर-निगम की वार्डबंदी लगभग तैयार है, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया में मेयर और पार्षदों द्वारा मानेसर शहर की सरकार बनाने का कार्य भी जल्द हो जाएगा। क्षेत्र से इस बार गुरुग्राम नगर निगम में दावेदारी पेश करने वाले हरिंद्र गजराज दायमा कादरपुर का कहना है कि उनका चुनाव लड़ना और न लड़ना यह केवल क्षेत्र की जनता और भाजपा पार्टी तय करेगी। केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आशीर्वाद और जो आदेश होगा, आगे की राजनितिक शुरुआत उसी से आगे बढ़ाई जायेगी।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.