[post-views]

सेना युद्ध की तैयारी में लेकिन भाजपा चुनाव की तैयारी में – जयहिन्द

53
रोहतक | वीरवार को रोहतक में आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत के बॉर्डर पर युद्ध के हालात है | इस समय पूरा देश सेना और सरकार के साथ खड़ा है देश के बॉर्डर को मजबूत करने के लिए | हमारे सैनिक आये दिन बॉर्डर पर शहीद हो रहे है | हमारा एक जाबांज सैनिक अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में है | ये समय राजनीति करने का समय नहीं है | पुर देश हाई अलर्ट पर है | देश को सर्वोपरी मानते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पूर्ण राज्य मांग के लिए अनशन को रदद कर दिया व  सभी विपक्ष की पार्टियों ने अपने कार्यक्रम रदद कर दिए है | लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल उठता है | जब देश के अंदर और सीमाओं  युद्ध का माहोल है, जब मेरे देश का बॉर्डर मजबूत होना चाहिए तब भाजपा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम पुरे देश में कर रही है, सैनिक शहीद होकर बलिदान दे रहे है | भाजपा को बूथ की पड़ी है | आज पूरा देश बोर्डर पर जाना चाहता है लेकिन भाजपा को बूथ पर जाना है |
प्रदेशाध्यक्ष कहा कि  आज पुरा देश अभिनन्दन मांग रहा है लेकिन भाजपा वोट मांगने पर लगी हुई है | हमारे देश का जवान सबसे मजबूत है जो दुश्मनों से बोर्डर पर  देश की सुरक्षा के लिए  दिन –रात लोहा ले रहा है न की जवानों पर राजनीती करने वाली भाजपा का बूथ |
प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि जब भाजपा के नेता पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा कह रहे है इस युद्ध से भाजपा की सीटें बढेंगी तो शहीद के शवों के साथ सीटें बढ़ाने के लिए राजनीती की जा रही है | तो क्या इस समय देश का बॉर्डर मजबूत होना चाहिए या भाजपा का बूथ मजबूत होना चाहिए |
जयहिन्द ने सवाल करते हुए कहा कि क्या इस समय सरकार के लिए अभिनन्दन को लाना प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए ? शहीदों के शवों पर राजनीती करने वालों के ये देश माफ़ नहीं करेगा |  जब सेना युद्ध की तैयारी कर रही है  तब भाजपा चुनाव की तैयारी कर रही है |
प्रदेशाध्यक्ष ने मागं की कि चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को 10 दिन के लिए बॉर्डर पर भेजे | हम भी बोर्डर पर जाने के लिए तैयार है |
इसी में बॉक्स —-
मेरा जवान सबसे मजबूत है , भाजपा का बूथ नहीं – जयहिन्द
भाजपा का बूथ मजबूत जरुर है नहीं देश का बॉर्डर मजबूत जरूरी – जयहिन्द
शहीदों के शवों पर बूथ मजबूत न करे भाजपा – जयहिन्द
रोहतक |  आज प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा के बूथ मजबूत के कार्यक्रम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आज पूरा देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है| आये दिन हमारे जवान शहीद हो रहे है | ऐसे में ये बड़े शर्म की बात है कि प्रधानमन्त्री को देश के जवानों की नहीं बूथ की चिंता है | भाजपा जवानों की शहदत को भी भुनाने में पीछे नही हटी है | देश के लोगों में उबाल भी और शोक की लहर भी है | भाजपा शहीदों की शाहदत पर राजनीती कर रही है | देश की भावनाओं से खिलवाड़  कर रही है |

Comments are closed.