[post-views]

शनिवार को जयवीर कार्यालय पर डॉ. सुधा यादव का होगा भव्य स्वागत

3,382

बादशाहपुर, 19 जनवरी (अजय) : गुरुग्राम से भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी जयवीर कार्यालय पर 21 जनवरी शनिवार दोपहर 3 बजे पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय संसदीय बोर्ड एव चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव को भाजपा पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जहां भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सुधा यादव के स्वागत समारोह में शिकरत करेगें। जयवीर यादव ने बताया कि यह समारोह क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जहां क्षेत्र की दिग्गज नेता डॉ. सुधा यादव से रूबरू होकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराने का कार्य किया जाएगा। जयवीर ने बताया कि लोगों का कहना है कि उन्हें गर्व है पुरे देश में गुरुग्राम से प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. सुधा यादव को अपनी 10 सदस्य वाली टीम में उन्हें जगह देकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जिसके लिए वह पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने बताया कि डॉ.सुधा यादव के पति सुखबीर सिंह यादव सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट थे। कारगिल युद्ध में सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए थे। डॉ. सुधा यादव पेशे से प्रवक्ता हैं। सुधा यादव बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव रही हैं। सुधा ने 1987 में रुड़की विश्वविद्यालय से स्नातक किया। जिसे अब आईआईटी रुड़की नाम से जाना जाता है। 2004 में सुधा यादव को महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अगला चुनाव 2009 में गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से लड़ा। मगर यहां भी सफलता नहीं मिली। 2015 में सुधा यादव को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।

Comments are closed.