[post-views]

एमएसपी पर सर्वाधिक फसलें खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य : रोबिन राव

1,298

गुरुग्राम, 19 जनवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ युवा नेता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 25 बादशाहपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार रोबिन राव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सबसे अधिक फसलें खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। हरियाणा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 फसलों की खरीद कर रही है। इनमें धान, गेहूं, जौ, सरसों, मक्का, बाजरा, मूंग, मूंगफली, अरहर, उड़द, तिल, चना, सूरजमुखी एवं कपास की फसलें शामिल हैं। रोबिन राव ने कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव भी देश में सर्वाधिक 362 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। इसके साथ सरकार किसानों का भुगतान भी समय से कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि देश के किसानों को उनकी फसल के तुरंत दाम मिलने चाहिए।रोबिन राव ने कहा कि सरकार ने पूरे देश में गन्ने का मूल्य अधिक होने के बावजूद किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्य में गन्ने के रेट को लेकर कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री इस पर अंतिम फैसला लेंगे। रोबिन राव ने कहा कि इसके अलावा हरियाणा में प्राकृतिक आपदा से फसलों के खराब होने पर मुआवजा दिया जा रहा है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से फसलों की खरीद हो रही है, जिसमें खरीद व पेमेंट में भ्रष्टाचार की तमाम गुंजाइश खत्म की जा चुकी है।

 आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.