गुड़गांव 24 जुलाई (अजय) : नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ट कुमार गोयल ने बुधवार को मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव के सम्मानित लोग भी उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए वशिष्ट कुमार गोयल ने कहा कि आज सरकार में सोहना तावडू क्षेत्र की सही तरीके से वकालत नहीं की गई। जिसके कारण इस क्षेत्र की अपेक्षाएं हुई क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में इंडस्ट्रिया आनी थी। लेकिन क्षेत्र की वकालत की करने वाला गूंगा बना फिरता रहा। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को 5 सालों की सरकार में कुछ भी नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सोहना तावडू क्षेत्र के लोग बहुत संघर्ष कर लिए। अब उनके संघर्ष के दिन पूरे होने वाले हैं। क्षेत्र के लोगों से इसी तरह प्यार मिलता रहा।आने वाले दिनों में सोहना तावडू क्षेत्र मैं एक ऐसी इंडस्ट्री जोन बनवाऊंगा। जिसके बाद यहां के युवा रोजगार मांगेंगे नहीं बल्कि रोजगार बाटेंगे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज एकजुटता में सबसे बड़ी ताकत है।अगर हम कोई भी लड़ाई एकजुट होकर लड़ेंगे तो वह लड़की भी लड़ाई हो अवश्य जीतेंगे।आज नव जन चेतना मंच में युवाओं के जोश और विश्वास का ही नतीजा है कि मंच के सदस्यों की संख्या पच्चीस हजार के पार पहुंच चुकी है। उन्होंने सभी मंच के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि रोजाना क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को साझा करें और उनको मंच के उद्देश्यों के बारे में बताएं।जिससे कि हर घर हर व्यक्ति को हमारे उद्योगों के बारे में पुणे जानकारी मिल सके इस मौके पर नव जन चेतना मंच के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.