बादशाहपुर, 24 जुलाई (अजय): पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह ने आज बोलते हुए कहा शिकोपुर मोड़ पर जल्द फुटओवर ब्रिज का सपना पूरा किया जाएगा उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसमे यदि उन्हें विधायक बनने का मौका मिला तो शिकोपुर मोड़ पर लोगों के लिए फुटओवर ब्रिज बनाने का कार्य किया जाएगा उन्होने सरकार की उप्लब्दियाँ गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान देश के विकास और राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया उसकी बदौलत जनता ने दोबारा भाजपा को भारी मतों से विजई बनाया और लोगों को इस विश्वास को कायम रखते हुए केंद्र सरकार लगातार देश हित में काम कर रही है| भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है राव अभय सिंह ने कहा कि स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्र सरकार के सहयोग से गुरुग्राम के साथ पूरे दक्षिण हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और विकास में सहयोग का दौर अनवरत जारी है| उन्होंने कहा कि खेड़की दौला टोल को शिफ्ट करने और दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर शिकोहपुर मोड़ के पास फुटओवर ब्रिज के निर्माण की मांग भी राव इंद्रजीत सिंह के समक्ष रखी गई है और वे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं| शीघ्र ही यह कार्य पूरा होगा| राव अभय ने गुरुग्राम के नागरिकों का आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में भाजपा से जुड़कर देश के विकास में सहयोग करें|
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.