[post-views]

देश की भावनाओं के अनुरूप समर्पित केंद्र में मोदी सरकार : साहब राम

39

बादशाहपुर, 12 अगस्त (अजय) : भाजपा नेता लीलू सरपंच ने बोलते हुए आज कहा कि देश की भावनाओं के अनुरूप समर्पित केंद्र में मोदी सरकार। लीलू सरपंच ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सोहना और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क कर भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से हुए विकास कार्यों को रखते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में विकास की बदौलत ही हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 सीटें प्राप्त हुई और अब इसी जनाधार की पुनरावृति आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगी। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव किए हरियाणा का समग्र विकास कराने का काम किया हैr प्रदेश के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने क्षेत्रवाद की भावना से ऊपर उठते हुए प्रदेश में समग्र विकास कराने का काम किया है। मुख्यमंत्री के पिछले 5 सालों में प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों का परिणाम है कि आज लोग विकास को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने धर्म, जाति व संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर जनहित में विकास कार्य करवाए। जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक नहीं है वहां भी मुख्यमंत्री निष्पक्षता के साथ  विकास कार्य करा रहे हैं। इसी की बदौलत भाजपा को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी मतों से जीत मिलेगी। लीलू ने कहा कि  हरियाणा में  किसी भी सरकार के गठन में दक्षिण हरियाणा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है लेकिन पिछली सरकारों ने हमेशा दक्षिण हरियाणा के साथ भेदभाव किया । पहली बार भाजपा सरकार और राव नरबीर सिंह के प्रयास से  दक्षिण हरियाणा  तक विकास की किरण पहुंची है और जनता इसको लेकर  मुख्यमंत्री और राव नरबीर  सिंह को धन्यवाद दे रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के सहयोग और अपने प्रयास से राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम जिला में विकास का इतिहास रचा है। गुरुग्राम में अंडर पास, फ्लाईओवर , विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज, सड़कें,सीवरेज व्यवस्था, पानी सहित कई परियोजनाओं पर काम किया गया। लीलू ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि विकास की गति को जारी रखने के लिए पुनः भाजपा सरकार के गठन में सहयोग करें।

फोटो: साहब राम उर्फ लीलू

Comments are closed.