[post-views]

अशोक यादव ने राव नरबीर द्वारा कराए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा

46

बादशाहपुर, 12 अगस्त (अजय) : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता अशोक यादव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क करने का अभियान जारी रखा है। इस क्रम में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए अशोक यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर के विधायक और प्रदेश के लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने केवल बादशाहपुर और गुरुग्राम का ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा का विकास कराने का काम किया है। राव नरबीर सिंह ने हरियाणा के 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास का नारा बुलंद किया है। अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राव नरबीर सिंह के सहयोग से जितना विकास कार्य पिछले 5 साल में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र और पूरे गुरुग्राम में कराया है, उतना पूर्व की सरकारों ने दो दशक में भी नहीं कराया। प्रदेश में विकास कार्य इतनी तेज गति से कराए गए कि 5 साल के अंदर हरियाणा की तश्वीर बदल चुकी है।  अशोक यादव ने कहा कि विकास की बदौलत प्रदेश की जनता पुनः भाजपा सरकार बनाने को तैयार है और इस बार भाजपा सरकार हरियाणा को विश्वस्तरीय रुप देने का काम करेगी।

फोटो: अशोक यादव

Comments are closed.