[post-views]

सभी विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से 75 पार सपने को पूरा करेगी भाजपा सरकार : अजय यादव

29

बादशाहपुर, (अजय) : वरिष्ठ भाजपा नेता अजय यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली बार भाजपा की ऐसी सरकार बनी है जो जनता के भावनाओं के अनुरुप विकास कार्य कराने के साथ नागरिकों की हर समस्या का समय से समाधान कर रही है। अजय यादव ने कहा कि इसी उद्देश्य को देखते हुए हरियाणा के प्रत्येक नागरिक से प्रदेश के विकास के संबंध में सुझाव लिए और उस पर कार्य किया वहीं इसी के आधार पर हरियाणा के विकास का मॉडल और पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। अजय यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में चुनावी घोषणा पत्र को पूरा करने के साथ काफी ऐसे भी ऐतिहासिक कार्य कराए हैं जिनका उल्लेख पूर्व के चुनाव के घोषणा पत्र में नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तो चुनाव में जो वादे किए उन्हें भी पूरा नहीं कर पाए जबकि भाजपा की ऐसी सरकार है जो वादों और आश्वासन से आगे बढ़कर विकास कराने की ऐतिहासिक पहल कर रही है। अजय यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र और गुरुग्राम के साथ हरियाणा में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं उनमें प्रदेश के लोकप्रिय सरकार भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। गुरुग्राम के साथ पूरे प्रदेश के विकास से संबंधित प्रस्तावों को भाजपा सरकार ने सरकार के समक्ष रख कर उन्हें कराने का ]काम किया है और इसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिल रहा है। अजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन्हीं उपलब्धियों कारण लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति लगातार मजबूत होता जा रहा है। सदस्यता अभियान के दौरान भारी संख्या में नागरिक भाजपा से जुड़ रहे हैं।

Comments are closed.