[post-views]

तंवर बोले- भाजपा कर रही घोटाले, हम समय आने पर चार्जशीट पेश करेंगे

38

रोहतक। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार भारी घोटाले कर रही है। सरकार के घोटाले का चिट्ठा तैयार हो रहा है। वह रोहतक के पुराना आइटीआइ मैदान में आयोजित मंथन सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

डा. तंवर ने कहा कि स्वच्छता पर सरकार ने एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए है, लेकिन फरीदाबाद जैसे शहर में गंदगी का आलम देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार ने स्वच्छता के नाम पर क्या किया है। तंवर ने कहा कि उनकी पार्टी 5 मार्च से कालका से हरियाणा बचाओ परिवर्तन लाओ नाम से साइकिल यात्रा शुरू करेगी। यह हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में जाएगी।

इसमें करीब करीब दो हजार कार्यकर्ता कालका से रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि ङ्क्षहदुस्तान में तो स्वच्छता भाजपा ला नहीं सकती, अब चांद पर प्लाट काटकर वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जींद में अमित शाह को कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाएंगे।

कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार पर बनाएंगे दबाव

डा. अशोक तंवर ने प्रदेश में मंथन सभा के आगामी एक साल का रोडमैप जारी किया। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा पेंशन तीन हजार रुपये प्रति माह दी जाएगी। पुलिस के जवानों को पंजाब के समान वेतनमान व कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर उतरेंगे। वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया जाएगा। युवाओं को रोजगार देंगे और व्यापारी वर्ग को भी उसका हक दिलाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

तंवर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब पार्टी की मजबूती के लिए जो काम करेगा, उन्हीं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने से ही नेता तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के उपेक्षित कार्यकर्ताओं को मुख्य धारा में लाया जाएगा।

Comments are closed.