PBK News, 20 जुलाई : सरकारी नौकरियों में अपनी पूरी उम्र बिताने के बाद कर्मचारियों को अपना हक लेने में कोई दिक्कतें न पैदा हो उसके लये प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कई योजनओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमे से एक योजना यूनिवर्सल खाता आधार से लिंक होने से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक आसन प्रकिया के बाद आसनी से अपनी पेंशन अपने खातें में ले सकेगें। उक्त बातें जिला परिषद गुरुग्राम के चेयरमेंन कल्याण चौहान ने बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की नौकरी पूरी होंने के बाद रिटायर्मेंट होते ही कई तरह की कागजी कार्यवाही से उलझने से कर्मचारियों को विभिन्न परेशानियां खड़ी हो जाती है। जिसके चलते कार्यालयों में धक्के खा कर र्कमचारी अपनी सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ नही उठा पाते है। लेकिन अब र्मचारी आसानी से ईपीएफओ की योजनाओं का लाभ व रिटायरमेंट के वक्त पैसा ले सकेगा। उल्लेखनीय है कि यूनिवर्सल खाता आधार से लिंक होने के बाद पीएफ कार्यालय से संबंधित किसी भी तरह के क्लेम के लिए कर्मचारी अपने नियोक्ता पर आश्रित नहीं रहेगा। वह स्वयं ही संबंधित फार्म भरकर क्लेम ले सकेगा। अभियान के तहत कोई भी सदस्य स्वयं यूनिवर्सल खाते में अपना आधार नंबर अटैच करवा सकता है, जबकि पहले यह कार्य नियोक्ता के जरिये होता था। यह अभियान पहली जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.