[post-views]

राज सिंह बने अखिल भारतीय लखेरा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंशाराम ने किया सर्वसम्मति से घोषित

2,568

गुरुग्राम, 9 अक्टूबर (अजय राठौर) : अखिल भारतीय लखेरा महासभा नई दिल्ली एकीकृत के आज रेवाड़ी की ब्रह्मदत्त धर्मशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव सम्पन हुए, जिसमे राजसिंह सोनीपत सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंशाराम परिहार एवं निर्वाचन अधिकारी हरीश चौहान के नेर्त्तिव में 8 अक्टूबर को रात्री 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन लिए गये, जहां रात्री 11 बजे से रात्री 2 बजे तक आवेदन की जांच एवं नाम वापसी, रात्री 2 बजे से 3 बजे अंतिम सूचि जारी की प्रक्रिया रखी गई थी। चुनाव अधिकारीयों द्वारा सुबह करीब 10 बजे सर्वसम्मति से राज सिंह सोनीपत हरियाणा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, जगदीश राजस्थान को महासचिव, रामफल दिल्ली को कोषाध्यक्ष निर्वाचित करते हुए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उतराखंड, गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश से आये डेलीगेट्स तथा लखेरा समाजबन्धुओं के सामने शपथ दिलाते हुए  निर्वाचित प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान विभिन्न राज्यों और हरियाणा प्रदेश के जिलों से पहुंचे प्रधान एवं उनकी कार्यकारणीयों को पगड़ी एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। 8 और 9 अक्टूबर को चली राष्ट्रीय चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी लखेरा समाजबंधुओ तथा सभी राज्यों के डेलीगेट्स के रात्री भोजन, सुबह के नाश्ते तथा दोपहर भोजन से लेकर रात्री ठहराव की उचित व्यवस्था हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सतबीर रेवाड़ी एवं उनकी प्रदेश एवं जिला टीम द्वारा किया गया था।

 इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंशाराम परिहार ने कहा कि उन्होंने 2020 से जनवरी 2022 तक तीनों संगठनों को एक करने के लिए सम्पर्क कर प्रयास किया। 27 मार्च 2022 को गोवर्धन में एकता लिए तीनों संगठनों को एक करने के लिए इस्तीफा दिलवाया, लेकिन काफी इंतजार के बाद एक गुट एकता के लिए शामिल नही हुआ और अवैध रूप से राजस्थान में नया अध्यक्ष चुना गया, जिसे बाद में चुनाव अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया। करीब 6 माह इन्तजार के बाद समाज के अनुरोध पर चुनाव कराना अति आवश्यक हुआ, और आज 8, 9 अक्टूबर को रेवाड़ी हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में सर्वसम्मति से राज सिंह सोनीपत हरियाणा को निर्वाचित किया गया है।

मंशाराम परिहार, राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखेरा समाज

Comments are closed.