[post-views]

प्रॉपर्टी डीलर भाइयों ने दुकान बंद कर महिला से की अश्लील हरकत

40

PBK NEWS | पंचकूला। सेक्टर-2 में प्रॉपर्टी डीलर भाईयों द्वारा महिला को दुकान में बंद कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक पैसे के लेनदेन को लेकर प्रॉपर्टी डीलर भाईयों और परिवार के बीच विवाद था। इसी दौरान सेक्टर-2 स्थित दुकान में दोनों भाईयों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि उन्होंने दुकान बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें की। किसी तरह महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न करने पर महिला खुद सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची। पत्नी से छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर महिला का पति भड़क गया और उसने आरोपियों की दुकान के शीशे तोड़ दिए।

Comments are closed.