[post-views]

ट्रोलर्स को मधु चोपड़ा का करारा जवाब

34

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी तो हो गई और दोनों हनीमून मनाने ओमान भी चले गए, लेकिन कुछ सवाल हैं जो लगातार पीछा कर रहे हैं। दरअसल शादी के बाद से ही प्रियंका को न्यूलीमैरिड लुक में देख कर लोग खुश हो रहे हैं। वो हर जगह माथे पर सिंदूर लगाए और गले में मंगलसूत्र धारण किए और हाथों में चूड़ा पहने नजर आ रही हैं। अब ऐसे में सोशल मीडिया के अनेक यूजर्स को प्रियंका का यह लुक पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

अब प्रियंका के सिंदूर लगाने से लेकर चूड़ा और मंगलसूत्र पहनने पर सवाल किया जा रहा है। इसी बीच ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए प्रियंका की मॉं मधु चोपड़ा सामने आई हैं। इन्हें करारा जवाब देते हुए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर कहा है कि उनकी बेटी ने सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है इस बात को साबित किया है। बकौल मधु चोपड़ा, ‘सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं रहा है। देखिए प्रियंका इसे हर रोज साबित कर रही हैं।’

गौरतलब है कि प्रियंका की दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। अब खबर यह आ रही है कि 20 दिसंबर को यह कपल मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स को रिसेप्शन पार्टी देने जा रहा है। ऐसे में इस तरह के सवाल कोई मायने नहीं रखते हैं। कुछ लोगों को तो बात बनाने की आदत होती है, इसलिए जब रेखा सिंदूर लगाती हैं तो सवाल उठाते हैं और जब शादी के बाद प्रियंका सिंदूर लगाती हैं तब भी सवाल उठाए जाते हैं।

Comments are closed.