[post-views]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने नए आयाम स्थापित किए : अजीत

2,364

 बादशाहपुर, 6 अप्रैल (अजय) : भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुग्राम भाजपा ने सभी 15 मंडलों के शक्ति केंद्र एवं बूथों पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस को मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता कृष्णा कॉलोनी शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 158 पर पर रही। उन्होंने सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी स्थापना दिवस पर एक नारा एक बार फिर मोदी सरकार,एक बार फिर भाजपा सरकार, के स्लोगन को दिल्ली के एक मंडल में एक दीवार पर लेखन कर शुरुआत की। इसी प्रकार देश भर में सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सभी जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष भी इस स्लोगन का दीवार पर लेखन करेंगे। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम करती है भारतीय जनता पार्टी का सेवा ही संगठन कार्य चलाना अब सतत प्रक्रिया बन गया है भाजपा सामाजिक न्याय को जीती है उसकी भावनाओं का पालन करती है 80 करोड़ गरीबों को बिना भेदभाव राशन मिलना सामाजिक न्याय का ही प्रतिबिंब है।

Comments are closed.