[post-views]

खेड़की दौला बूथ स्तर पर धूमधाम से मनाया पार्टी स्थापना दिवस : मनीष यादव

1,403

बादशाहपुर, 6 अप्रैल (अजय) : भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पार्टी ने आज 44वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर देशभर मे जगह जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस उपलक्ष में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र खेड़की दौला के 197, 198 बूथ नम्बर पर भाजपा पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे मनीष यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले पीएम मोदी का भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाषण सुना जिसके बाद बूथ के कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर मनीष यादव एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडा फेहराते हुए धूमधाम से भाजपा स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान मनीष यादव का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत भी किया। मनीष यादव ने कहा कि भाजपा के आज 44 वर्ष पूर्ण होने पर जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी झंडा फेहराते हुए यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। मनीष ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती भी मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन आज भी हमे भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। आज बजरंग बली का नाम चारो ओर गूंज रहा है। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इन शक्तियों का इस्तेमाल वह तभी कर पाते हैं जब स्वंय पर से उनका संदेह समाप्त होता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी, लेकिन आज भारत उस बजरंग बली की तरह महाशक्ति की तरह अपने अंदर सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है।

Comments are closed.