[post-views]

प्रेमसभा ने पौधारोपण कर मनाया सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन

34

बादशाहपुर, 9 जुलाई (अजय) : सामाजिक कार्यों में जुटी स्वयंसेवी संस्था प्रेम सभा द्वारा न्यू कालोनी स्थित जितेंद्र बहल पार्क में संस्था के प्रधान इंद्रजीत अबरोल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत नंदलाल शास्त्री ने गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ की। संस्था के पदाधिकारी पीडी भुटानी ने बताया कि बैठक में प्रवक्ता दलीप लूथरा प्रीतम कुमार सतीजा, दीपक राज दीवान, डा. परमेश्वर अरोड़ा, लेखराज मदान, हरप्रकाश भाटिया, घनश्याम दास सचदेवा का सामूहिक रुप से जन्मदिन मनाया गया। प्रधान इंद्रजीत अबरोल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से पार्क में पौधे रोपित कराए और पर्यावरण के प्रति संकल्प दिलाया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतू समय-समय पर पौधे रोपित करते रहेंगे। इंद्रजीत अबरोल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदाओं से पृथ्वी को काफी नुकसान हो रहा है। लगातार वृक्षों की कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। मौसम में आ रहे लगातार परिवर्तन से मनुष्य का जीवन भी असंतुलित हो गया है। यदि हम समय रहते बड़ी संख्या में पौधारोपण करते हैं तो पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदुषण को रोकने के लिए हमें लोगों को जागरुक करना होगा। अधिक से अधिक पौधे रोपित करने चाहिए, प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का प्रयोग व जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हर व्यक्ति को एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए और अपने घर में होने वाले मांगलिक कार्यों को चिरस्थायी बनाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ पौधारोपण करना चाहिए। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने दलीप लूथरा को 58वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जवाहरलाल चुटानी, तिलकराज ग्रोवर, श्यामसुंदर गुप्ता, जगदीश तनेजा, मदनलाल अदलखा, रामस्वरुप, बोधराज चावला, बृजमोहन भगत, पीएन लूथरा, रामलाल धींगड़ा, नंद किशोर बघेल आदि मौजूद रहे।

Comments are closed.