बादशाहपुर, (अजय) : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किये विकास कार्यो से जनता का पार्टी से हुआ अटूट विश्वास है। अजय यादव ने कहा कि भाजपा एसी सरकार है, जो भ्रमण के दौरान जहां भी जाम और जनता की परेशानी देखती हैं, वहां फ्लाईओवरों और और अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर रही हैं और उसे कराने का भी काम कर रहे हैं। बादशाहपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण का ऐतिहासिक फैसला भाजपा ने ही लिया और इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद बादशाहपुर विधानसभा की जनता पूरी तरह से जाम मुक्त होकर सुगम यात्रा कर सकेगी। अजय यादव ने कहा कि सरकार के इन्हीं जन हितैषी कार्यों का प्रतिफल है की प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता समर्थन मिल रहा है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ गुरुग्राम और पूरे प्रदेश के विकास में प्रदेश सरकार ने जो योगदान दिया है,उसकी बदौलत जनता का विश्वास पूरी तरह से उनके प्रति कायम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र और गुरुग्राम में पिछले 5 साल के कार्यकाल में जितना विकास कार्य कराया है उतना दो दशक में भी नहीं हो पाया। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हर गांव में, हर इलाकों में विकास कार्य कराने का काम किया जोकि आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.