[post-views]

लोकसभा के बाद विधानसभा में भाजपा को मिलेगी 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट : अशोक यादव

25

बादशाहपुर, (अजय) : भाजपा नेता अशोक यादव ने अज कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को क्षेत्र से 80 फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे और इस बार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी को 80 फीसदी से ज्यादा लोगों के वोट मिलेगें अशोक यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। इस दौरान लोगों से बातचीत करते हुए अशोक यादव ने कहा कि गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-248 पर प्रस्तावित 21.66 किमी लंबे बादशाहपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरु कराने में भाजपा सरकार का अहम योगदान है। करीब 8.94 किमी लंबे पहले फेज के निर्माण के लिए काम शुरु भी हो गया है। अशोक यादव ने कहा कि गुरुग्राम से बादशाहपुर-बादशाहपुर हाइवे पर रोजाना वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं। जाम की इस स्थिति से निपटने के लिए सुभाष चौक से जेल रोड तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सरकार ने काफी प्रयास किया। केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के सहयोग से यह काम शुरु हो पाया है। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लाखों नागरिकों को इसका लाभ प्राप्त होगा। अशोक यादव ने कहा कि सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में गुरुग्राम में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में फ्लाईओवरों अंडरपास और सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है। इससे जहां प्रदेश का विकास हुआ है, वहीं लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर में फ्लाईओवर का निर्माण क्षेत्र के नागरिकों के प्रस्ताव पर ही कराया जा रहा है। भाजपा द्वारा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे गुरुग्राम में समग्र विकास कराने का काम किया गया हैं।

Comments are closed.