[post-views]

पीएम मोदी ने दिया सबका साथ सबका विकास का मंत्र : सतीश यादव

1,407

गुरुग्राम, 19 जनवरी (ब्यूरो) : वरिष्ठ भाजपा नेता और मानेसर नगर निगम से भावी पार्षद उम्मीदवार सतीश यादव ने कहा कि दिल्ली में 2 दिनों तक चली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सबका साथ, सबका विकास की धारणा के साथ चलने का मंत्र दिया। सतीश यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने यहां तक कहा कि कोई वोट दे या ना दे, हमें सबके पास जाना है, सबके बारे में सोचना है और सबको एक साथ लेकर चलना है। सतीश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऐसा काम कर सच्चे राष्ट्र सेवक होने का बहुत बड़ा उदाहरण दिया है। सतीश यादव ने कहा कि एक सच्चा राष्ट्र भक्त ही ऐसी धारणा व्यक्त कर सकता है। हम सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की इन कुशल नीतियों का अनुसरण करना चाहिए। सतीश यादव ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा देश के विकास और समृद्धि के लिए किए गए कार्यों की बदौलत आज पूरा देश उन पर पूरी तरह से विश्वास कर रहा है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके बताए मार्गों पर चलने को तैयार है।

आर्टिकल से सम्बधित सम्पर्क करें : 9211510857

Comments are closed.