[post-views]

विधायक प्रयासों से मानेसर नगर निगम क्षेत्र में होंगे करोड़ों के विकास कार्य : प्रवीन यादव

56

मानेसर निगम गठन पर आज लोगों ने विचार रखते हुए कहा कि विधायक सत्यप्रकाश जरावता के प्रयासों से मुख्यमंत्री ने मानेसर को प्रदेश में 11वां नगर निगम बनाकर क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देनें के कार्य किया है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के मानेसर मंडल अध्यक्ष प्रवीन यादव ने कही। उन्होंने कहा कि मानेसर को 11वां नगर निगम बनाने के लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, विधायक सत्यप्रकाश जरावता तथा अन्य सभी का आभार व्यक्त करते है। ग्रामीण क्षेत्र से सीधे निगम बनने से कुछ परेशानियां सामने आई जिसका निवारण विधायक द्वारा अधिकारीयों के साथ जनता दरबार के द्वारा समस्याओं का समाधान कर रहे है।  आने वाले कुछ समय में निगम के चुनाव होंगे, जिसमे चुने हुए जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं का समाधान करेगें। कुछ राजनितिक पार्टियों के लोग अपने राजनीती चमकाने के चक्कर में लोगों को नगर निगम को हटाने के लिए भ्रमित कर रह है। मानेसर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की बजाये कुछ राजनितिक पार्टियों के लोग निगम हटाने की बात कर रहे है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि उनके साथ क्षेत्र के अन्य लोग भी मानेसर को नगर निगम में ही शामिल रखना चाहते है। विधायक के प्रयासों से मानेसर जल्द ही सब डिविजन बनने वाला है। जिससे क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। विकास कार्यो और डेवेलपमेंट कार्यो से ही मानेसर क्षेत्र का नामा विश्व मानचित्र पर आ सकेगा। निगम के जनप्रतिनिधी अपने अपने वार्डों में करोड़ों के बजट से अपने काम करवा सकेगें, जोकि पंचायत द्वारा सम्भव नही है। पंचायत द्वारा मात्र 10 लाख तक के कार्यो  की सीमा होती थी।  विधायक के प्रयासों से जल्द ही कासन गाँव में 50 एकड़ में पानी का डेम बना जाएगा, जिससे आस-पास के सेकड़ों गाँव के लोगों को पानी की समस्यां से बड़ी राहत मिलेगी।

Comments are closed.