[post-views]

भा.यु.मोर्चा अध्यक्ष ने मुकेश जैलदार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किया नियुक्त

35

गुड़गांव, 10 जून (अजय) : बादशाहपुर नगर-निगम वार्ड 25 से भाजपा पार्टी टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक रहे मुकेश जैलदार ने आज भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में प्रदेश कार्य समिति सदस्य का पदभार सम्भाला। वही मनीष यादव ने मुकेश जैलदार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करते हुए कहा कि मुकेश जैलदार लोकसभा चुनाव से पहले से ही भाजपा पार्टी के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने लोकसभा चुनाव तथा प्रदेश चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। वहीं वार्ड 25 बादशाहपुर कस्बे में भाजपा पार्टी टिकट पर चुनाव लड़े उम्मीदवार को जिताने में भी निर्णायक भूमिका निभाई है। पार्टी संगठन की तरफ से मुकेश जैलदार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। वही आशा करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे। मुकेश जेलदार ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी संगठन की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का कार्य करेंगे। वही संगठन को मजबूत करने का कार्य भी हमेशा पूरी निष्ठा के साथ करते करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मनीष यादव प्रदेश युवा अध्यक्ष तथा कैबिनेट मंत्री राव नरबीर का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन पर विश्वास करते हुए इस पद के लायक उन्हें समझा और इस जिम्मेदारी को मुझे देने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा साथियों को जोड़कर भाजपा पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। जल्द क्षेत्र में कार्यक्रम भी किया जाएगा जहां भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त कर उनका स्वागत किया जाएगा।

फोटो : मुकेश जैलदार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्ति पत्र देते हुए मनीष यादव ।

Comments are closed.