[post-views]

मेयर निवास पर लखेरा समाज ने धूमधाम से मनाया मधु आजाद का जन्मदिवस

3,539

बादशाहपुर, 26 सितम्बर (अजय) : गुरुग्राम मेयर मधु अशोक आजाद का जन्मदिवस आज लखेरा समाज ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान नरेश चौहान व कोर कमेटी सदस्यों ने मेयर को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनकी लम्बी आयु की कामना की। मेयर मधु आजाद ने कार्यक्रम अपने निवास पर आयोजित किया था, जहां शहर के मुख्य वी.वी.आई.पी सहित लखेरा समाज भी शामिल हुआ। जन्मदिवस कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर भोज के बाद समापन हुआ। इस दौरान नगर-निगम कमिश्नर मुकेश अहूजा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के सलाहकार जवाहर यादव, सीनियर डिप्टी मेयर प्रोमिला गजे कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीता अनिल यादव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रो.हंसराज यादव, वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व विधानसभा स्पीकर हरियाणा गोपी चंद गहलोत, पार्षद सीमा पाहुजा, पार्षद उदयवीर अंजना, पार्षद नीरज यादव, सहित विभिन्न गणमान्य और उच्च पद के पदाधिकारियों सहित लखेरा समाज के प्रधान नरेश चौहान, संरक्षक राजबीर हरसरू, मुख्य सलाहकार संतलाल गहलोत, अजय राठौर बादशाहपुर, महासचिव मास्टर मोहन लाल, उप प्रधान मनोज नागोरिया, प्रचार मंत्री विनोद चौहान, अमीलाल गुरुग्राम, अनिल मानेसर, विशाल कुमार, प्रधान पुत्री भी मोजूद रही। जन्मदिवस पर पहुंचे सभी अतिथियों का मेयर मधु अशोक आजाद एवं उनके पुत्रों ने आभार जताया।

 

Comments are closed.