[post-views]

प्रशासनिक भ्रष्टाचार के चलते भाजपा सरकार की छवि हो रही धूमिल : हिन्दू सेना

109

गुरुग्राम, 24 सितम्बर (ब्यूरो) : गुरुग्राम में भ्रष्ट प्रशासनिक सेवाओं के चलते आज भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उक्त आरोप हिन्दू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने नगर निगम प्रशासन पर लगाते हुए कहा कि आज गुरुग्राम शहर की जलमग्न सड़कें खराब ड्रेनेज सिस्टम ने प्रशासनिक सेवाओं की पोल खोल कर रख दी है। गुरुग्राम की सडकों पर तेरती हुई करें साफ़ तौर पर कह रही है कि नगर निगम का ध्यान शहर के विकास करने पर नही बल्कि भ्रष्टाचार करने पर है। लाखों करोड़ों रूपये ड्रेनेज निर्माण एवं सफाई व्यवस्था पर सरकारी खजाना लुटाने के बाद वही ढाक के तीन पात आज शहर में नजर आ रहे है। नगर निगम के कोई भी अधिकारी सामने आकर जलभराव पर कोई जवाब नही दे रहे। जिसके चलते आज गुरुग्राम की जलमग्न तस्वीरें भाजपा सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रही है। इसके पिछले केवल और केवल गुरुग्राम नगर निगम का भ्रष्ट प्रशासनिक सेवाओं है। हिन्दू सेना ने कई बार नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और सरकार को इस पर ध्यान देने के लिए गुहार लगाई थी। सुरजीत यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा सर्वे में पहले तो प्रोपर्टी आई डी गलत बनवाकर प्लाट का क्षेत्रफल ज्यादा दिखाते है और कुछ न कुछ उसमे कमी छोड़ते है जिसके बाद कार्यालय में बेठे बाबू प्रोपर्टी आई.डी. को ठीक करने के अवज में मोटा सुविधा शुल्क की मांग करते है, जिससे नगर निगम का भ्रष्टाचार साफ़ नजर आता है। सुरजीत ने बताया कि उनकी खेती की जमीन की प्रोपर्टी आई.डी. बनाकर उसमे गलत सर्वे में 500 कमरों का निर्माण दिखाया गया और 45 लाख रूपये टेक्स बना दिया, जोकि वर्तमान में बंजर जमीन, जिसमे ट्यूबवेल वाला महज एक कमरा बना हुआ है, बावजूद इसके गलत सर्वे होने चलते उन्हें दर्जनों चक्कर लगाने के बाद उन्हें ढाई लाख रूपये भी टेक्स भरना पड़ा। लाखों रूपये सेलरी योजना बनाने और सुविधाएँ देने के नाम पर शहर में अधिकारी मोती सेलरी ले रहे है और भ्रष्टाचार से करोड़ों कमा रहे है जिसका खामियाजा आज शहर को भुगतना पड़ रहा है। नगर निगम के अधिकारी सरकार के काबू से बाहर है जिसकी वजह से गुरुग्राम के हालत बद से बदतर हो चुके है। सरकार ने अभी भी समय रहे भ्रष्ट तन्त्र पर कोई एक्शन नही लिया तो सरकार को आगे चलकर गुरुग्राम में और शर्मिदगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके लिए हिन्दू सेना आगे चलकर नगर निगम गुरुग्राम का फिर से प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करेगी।

Comments are closed.