[post-views]

प्रभू यीशू का शुभ आगमन सर्व समाज के लिए सुखदायी हो : वशिष्ठ गोयल

33
गुरुग्राम (अजय) : नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने देश वासियों को  क्रिसमस दिवस की बधाई दी और कहा कि उनका आगमन हम सब के लिए सुखदायी हो।  गोयल ने कहा कि प्रभू यीशू को सूली पे लटकाने वाले अत्याचारी आज की तारीख के गुमनाम अंधेरों मे लुप्त हो गये लेकिन मानवीय अधिकारों के लिए लडऩे वाले यीशू की याद हमारे दिलों में यूँ ही धधकती रहेगी।
         उन्होंने कहा कि हमारा देश एक एसा गुलदस्ता है जिसमें सभी मजहबो के फूल हम सभी को आपस में प्यार-मोहब्बत और मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देते है। प्रभु यीशू हो या राम या फिर गुरु नानक हो या मोहम्मद इन सबने हमें आपस में वासुदेव कुटुम्भकम की भावना के साथ मिल जुलकर रहने का सबक सिखाया है।
     गोयल ने कहा कि उन्होंने कभी गीता या कुरान, बाईबल  या फिर गुरु ग्रंथ को आपस में लड़ते नहीं देखा और इनके लिए जो  लड़ते है या हमें लड़ाते है़ उन्हें कभी इनको पढ़ते नहीं देखा।
        वशिष्ठ गोयल ने कहा कि प्रभु यीशु के चरणों में हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम समाज को धर्म और मजहबों के नाम पर लड़ाने वालों और देवी देवताओं का धार्मिक ध्रुवी करण करने वाली नापाक ताकतों की साजिशों से  सावधान रहें और ऐसा करके ही अपनी गंगा-जमुना तहजीब को जिन्दा रख पाएंगे।
नव जन चेतना मंच के अध्यक्ष  डॉ सर्वदानंद आर्य, विनोद नंबरदार, कृष्ण यादव, डॉ संजय दायमा, राजकमल सिंगला,  घनश्याम सैनी, आजाद हसनैन जैदी, घनश्याम सैनी, रविन्द्र सिंगला, अशोक यादव, अजय राघव, राजेन्द्र दायमा, गौरव मोंगिया, मुकेश सैनी, पवन कुमार आदि ने भी क्षेत्रवासियों को क्रिसमस दिवस की बधाई दी है।

Comments are closed.