गुड़गांव (अजय) : बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस नेता वर्धन यादव ने आज कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय यादव के समर्थन में बोलते हुए कहा कि गुरुग्राम क्षेत्र में अब जनप्रतिनिधियों समाजसेवी तथा अन्य संगठनों द्वारा कैप्टन अजय यादव को समर्थन मिलना आरंभ हो चुका है। जोकि कैप्टन अजय यादव की जीत को और बड़ी बनाने का काम करेंगे। वर्धन यादव ने कहा कि गुड़गांव के लोगों को वह प्रत्याक्षी चाहिए जोकि क्षेत्र की जनता के बीच रहे और क्षेत्र की जनता के सुख-दुख को समझ सके। वही क्षेत्र के लोगों से चुनाव के वक्त किए गए वायदों को पूरा करके, इस क्षेत्र के लोगों की सभी अधिकारों को दिलाने का कार्य करें। वर्धन यादव ने कहा कि देश में फिर से कांग्रेस की लहर बन रही है। देश में फिर से कांग्रेस की सरकार बन रही है। जिसके लिए देश के लोगों ने एक साथ वातावरण अपनाते हुए 12 मई को कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के निशान पर बटन दबाकर गुड़गांव लोकसभा से कैप्टन अजय यादव को जीत दिलाने का कार्य करेगी। वर्धन यादव ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को रिकॉर्ड मत मिलेंगे। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा में गुड़गांव के लोगों को उनके एक समान अधिकार दिलाते हुए क्षेत्र के लोगों को उनके खोए सम्मान को दिलाने का कार्य करेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.