गुड़गांव (अजय) : जिला पार्षद संगीता यादव के ससुर सतीश यादव ने अपने क्षेत्र में नरेंद्र मोदी तथा गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत के समर्थन में वोटों की अपील करते हुए देश को शक्तिशाली सरकार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में पूर्ण बहुमत की फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिसके लिए गुरुग्राम लोगों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। सतीश यादव क्षेत्र के एक प्रसिद्ध समाजसेवी हैं। जिनकी ईमानदार और साफ छवि के बूते ही उनकी पुत्र वधू संगीता यादव जिला पार्षद चुनाव में भारी मतों से विजई हुई थी। सतीश यादव ने बताया कि वह राव इंद्रजीत की ईमानदार छवि तथा उनके कार्यों से काफी प्रभावित हैं। जिसके चलते वह उसी ईमानदार छवि की राह अपनाते हुए अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। वहीं गुरुग्राम से भी ऐसे ही ईमानदार छवि के नेता राव इंद्रजीत है। जिसको क्षेत्र की जनता रिकॉर्ड मतों से जीता कर देश में एक मजबूत सरकार बनाने का काम करेगी। सतीश यादव ने बताया कि ककरोला भांग रोला अलीगढ़ थाना सहित दर्जनों गांव में राव इंद्रजीत के समर्थक मौजूद हैं जोकि क्षेत्र से राव इंद्रजीत को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का कार्य करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.