बादशाहपुर (अजय) : भाजपा नेता अशोक यादव ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राव नरबीर सिंह के समर्थन में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता से संपर्क करते हुए भाजपा और राव नरबीर के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनप्रिय कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के प्रयास से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे गुरुग्राम में कराए गए अप्रत्याशित कार्यो की बदौलत जनता का विश्वास उनके प्रति मजबूत है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जनता बार-बार इस बात को दोहरा रही है कि भाजपा सरकार के सहयोग से राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराने का काम किया। राव नरबीर सिंह ने क्षेत्र के गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाई है और इसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राव नरबीर सिंह के मंत्री बनने और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के पूर्व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा चरम पर थी। क्षेत्र में सड़कों की बदहाली इस कदर थी कि लोगों का पैदल चलना दुश्वार था। फ्लाईओवर और अंडरपास के अभाव में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ता था। बुनियादी संसाधनों का घोर अभाव था। लोग परेशानियों से जूझते रहे। भाजपा सरकार बनने के बाद राव नरबीर सिंह ने क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया। जनता भाजपा सरकार और राव नरबीर सिंह के कार्यों से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ गुरुग्राम और पूरे हरियाणा की जनता एक बार पूरा भाजपा सरकार बनाने को तैयार है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नागरिक राव नरबीर सिंह को पुनः विधायक और मंत्री के रुप में देखना चाहते हैं। अशोक यादव ने जनता से आग्रह किया हरियाणा विधानसभा चुनाव में राव नरबीर सिंह को और भाजपा को मतदान कर फिर से हरियाणा में मनोहर सरकार के गठन और प्रदेश के विकास को अनवरत जारी रखने में सहयोग करें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.