बादशाहपुर (अजय): वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने स्वच्छता के प्रति शहर के नागरिकों को जागरूक करने का अभियान जारी रखा है। नवीन गोयल गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में डस्टबिन और कपड़े का थैला बांटने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहे हैं। वही डेंगू के खात्मे के लिए दवाइयां छिडकने के साथ जागरूप अभियान चला रहे है इसके साथ नवीन गोयल द्वारा लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उनका कहना है कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है इससे बच्चों को वंचित नहीं होना चाहिए। हर माता-पिता का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास करें। नवीन गोयल द्वारा चलाए जा रहे इन सामाजिक अभियानों को लेकर लोगों में उनकी सराहना की जा रही है। उधर इन जागरुकता अभियानों के अलावा नवीन गोयल भाजपा द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे डोर टू डोर अभियान का संकल्प भी पूरा कर रहे हैं। वे नागरिकों के घर-घर पहुंचकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को उनके समक्ष रखते हुए आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वीरवार को लोगों के बीच पहुंचे नवीन गोयल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राष्ट्र की सुरक्षा और देश के विकास को लेकर अहम निर्णय लिए हैं। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में शिक्षा चिकित्सा बिजली पानी खेल आदि क्षेत्र में व्यापक पास कराने के साथ स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के इन कार्यों से जनता संतुष्ट है। और लोगों में उत्साह देखकर यह स्पष्ट कहा जा सकता है कि भाजपा विधानसभा चुनाव में 75 पार का मिशन पूरा करेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.