[post-views]

बादशाहपुर तहसील उद्घाटन व 2 चौपाल का मंत्री ने किया शिलान्यास

43

बादशाहपुर, 24 फरवरी (अजय) : बादशाहपुर कस्बे में आज स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने बादशाहपुर तहसील के नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घघाटन करते हुए वाल्मीकि व सैनी चौपाल का शिलान्यास किया। कस्बे में आज सुबह से तहसील कार्यालय के पास लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। वही कस्बे में आज तहसील कार्यालय शुरुआत होने से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सैनी चौपाल व वाल्मीकि चौपाल का शिलान्यास होने से दोनों समाज के लोगों में उत्साह वर्धन रहा। वही लोगों ने इसके लिए राव नरबीर व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र में लोगों को जो भी मूलभूत सुविधाएं तथा जरूरत के विकास कार्यों की आवश्यकता होगी, उन्हें हर हाल में पूरा करने का कार्य किया जाएगा। वही उन्होनें अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यो का भी बखान किया गया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में बादशाहपुर कस्बे में चहुंमुखी विकास कार्य चल रहे हैं। जिसमें से एक आज और कार्य बादशाहपुर तहसील निर्माण कार्य पूरा किया गया है। इस मौके पर सुभाष फौजी पार्षद ने मंत्री राव नरबीर तथा निगम प्रशासन का आभार जताया। वहीं समाजसेवी मुकेश जैलदार ने कहा कि मंत्री नरवीर द्वारा जो भी वायदे क्षेत्र के लोगों से किए गए वह एक-एक करके पूरे किए जा रहे हैं। जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर डी.आर.ओ. विजय, तहसीलदार महेंद्र सिंह, एक्सईएन गोपाल कहलावत, पार्षद सुभाष फौजी, मुकेश जैलदार भाजपा नेता, राम अवतार पहलवान, ओम प्रकाश त्यागी उर्फ ओमां, सतपाल भारद्वाज भाजपा नेता, जयनारायण मंगला, मुनेश त्यागी, बंसी सैनी, विक्रम यादव सहित विभिन्न लोग आज मौजूद थे।

Comments are closed.