[post-views]

दक्षिण हरियाणा में मिसाल बनेंगे नव जन चेतना मंच के कार्य

209

गुड़गांव, 7 अक्टूबर (ब्यूरो) : नव जन चेतना मंच के माध्यम दक्षिण हरियाणा की राजनीति पर अपना दबदबा कायम करते हुए वशिष्ठ कुमार गोयल ने बोलते हुए कहा कि जल्द ही दक्षिण हरियाणा से मुख्यमंत्री बनेगा और प्रदेश की जनता को एक समान विकास कार्य तथा एक समान अधिकार देकर दक्षिण हरियाणा से होते भेदभाव को खत्म करेगा। संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल का कहना है कि दक्षिण हरियाणा में अब तक ऐसे कोई कार्य नहीं हो सके जिनसे प्रदेश के नौजवानों का भविष्य उज्जवल बन सके और शिक्षा की नीति को बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब नव जन चेतना मंच के माध्यम प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। चेतना मंच के द्वारा किए गए कार्य हमेशा मिसाल बनेंगे जोकि अभी तक की किसी राजनीतिक पार्टी द्वारा नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा कि लोगों से वायदे तो सभी करते हैं, लेकिन नव चेतना मंच द्वारा लोगों से वायदे नहीं बल्कि कार्य कर कर उनको मिसाल बनाने का कार्य करेगा। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि आज देश में राजनेता अपने पथ से भटक रहे हैं जोकि लोकतंत्र में बहुत बड़ा दुर्गम परिणाम है। उन्होंने कहा कि राजनेता ही देश की दिशा और दशा को बदलते हैं, लेकिन जब राजनेता ही दिशा से भटक जाए तो वह देश को दिशा और दशा में परिवर्तन किस प्रकार करेंगे इस बात से सहजी अंदाजा लगाया जा सकता है।

Comments are closed.