[post-views]

ऐतिहासिक होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैली : रोबिन राव

2,396

बादशाहपुर, 19 जनवरी (अजय) : वरिष्ठ युवा नेता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 25 बादशाहपुर से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार रोबिन राव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की जीटी बेल्ट पर 29 जनवरी को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित प्रदेश के सभी शीर्ष नेता इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिला स्तर पर तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। रैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को सभी शीर्ष नेताओं की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम को लेकर विचार मंथन किया गया। रोबिन राम ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह गोहाना रैली के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आगामी चुनाव के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं। रोबिन राव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं।

Comments are closed.