[post-views]

हरियाणा में शिक्षा व चिकित्सा जनता को मुफ्त देने का रैली में केजरीवाल ने किया वायदा

43

गुड़गांव/बादशाहपुर, 24 नवम्बर (अजय) : आम आदमी पार्टी अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्कूल अस्पताल रैली को सम्बोधित करने पहुंचे। जहां लोगों की भीड़ को देख अरविंद केजरीवाल फुले नही समा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले मंच पर पहुंचते ही रैली में पहुंची भीड़ से लेट आने पर मा$फी मांगी और आप पार्टी के समर्थन में इतनी भीड़ के साथ पहुंचने पर जनता का आभार व्यक्त किया।
गुरुग्राम के गौशाला मैदान में हुई आम आदमी पार्टी की स्कूल, अस्पताल रैली की कामयाबी पर केजरीवाल ने हरियाणा की टीम को बधाई दी। रैली में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा, कांग्रेस तथा इनेलों पार्टी से लोग त्राहि-त्राहि कर रही है। जिन्होंने हरियाणा को अपने अपने राज में बुरी तरह से लुटने का कार्य किया है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा में आप की सरकार बनने पर प्राइवेट स्कूलों से अभिभावकों को ब्याज सहित $फीस वापसी दिलाने का कार्य किए जाएगा। वही हरियाणा में भ्रष्टाचार को खत्म करने का कार्य किया जाऐगा। यही नही उन्होंने कहा की दिल्ली में आम लोगों के लिए सरकारी स्कूलों तथा अस्पतालों में बड़े से बड़े ऑपरेशन तथा शिक्षा मुफ्त में दी जाती है, जोकि हरियाणा में भी सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को मुफ्त में शिक्षा और चिकित्सा देने का कार्य किया जाएगा। खासतौर से गुरुग्राम में ऑटो चालकों को पुलिस से होती समस्यां पर भी पुलिस से आग्रह करते हुए उन्हें परेशान नही करने की बातें कही। यही नही उन्होंने कहा कि किसी भी हालात में गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में बने घरों को नही उजडऩे दिया जाऐगा, चाहे इसके लिए उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की किसी भी तरफ से कुछ करना पड़े। रैली में प्रदेश अध्यक्ष नवींन जयहिंद ने हरियाणा सरकार पर जमकर तंज कसते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाये तो वही हरियाणा में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर भी सरकार को घेरने का कार्य किया। गुरुग्राम लोकसभा प्रभारी सचिन गौड़ ने कहा कि हमे 200 पुलिस कर्मी अपने पीछे लेकर चलने वाले नेता नही चाहिए, आज भाजपा के मंत्री प्रशासन का दुरुपयोग कर जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रहे है। वही रैली संयोजक जिला अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि गुरुग्राम में आप पार्टी की सफल रैली के लिए यहां पहुंची भीड़ का आभार व्यक्त करते है और विश्वास दिलाते है आने वाले दिनों में हरियाणा की जनता को न्याय दिलाने का कार्य किया जाएगा और हरियाणा में बहुमत के साथ प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का कार्य किया जायेगा।
फोटो : अरविन्द केजरीवाल रैली की फोटो।

Comments are closed.