[post-views]

सरकार के भीतर से उठ रहे सवालों पर जवाद दे सरकार : गोयल

34

बादशाहपुर, 25 दिसम्बर (अजय) : प्रदेश सरकार के मौजूदा विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री पर उठाए गए सवालों तथा मेयर द्वारा विकास कार्यों में किए जाने वाले भेदभाव से सरकार चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही है। जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने आज बोलते हुए कहा कि सरकार को इस पर आगे आकर जवाब देना चाहिए। आखिर उसके खुद के विधायक ही उनसे नाराज क्यों है। वही 1 वर्ष पहले हुए निगम चुनाव में चुने गए प्रतिनिधि मुख्य प्रथम महिला मेयर मधु आजाद द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव तथा अधिकारियों द्वारा परेशान करने के आरोप से केवल शहर की जनता का नुकसान हो रहा है। इस तरह के सियासी मसलों से नेता अपने व्यक्तिगत राजनीति के चलते जनता के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। जिस को विराम लगाते हुए जनता के भले में सोचना चाहिए। इस विषय में मुख्यमंत्री को आगे आकर प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए और इस तरह की नाराजगी पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए।
प्रदेश में चल रही सियासत के चलते आज प्रदेश की जनता भी उलझन में फंसी हुई है। प्रदेश की जनता का कहना है कि नेताओं की व्यक्तिगत राजनीति के चलते हमेशा से ही दक्षिण हरियाणा की जनता से भेदभाव हुआ है। जिसका जीता जागता उदाहरण भी अब स्पष्ट नजर आ रहा है। ऐसे में सरकार को उन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, जिन मुद्दों को लेकर वह सरकार बनाने में कामयाब हुए थे और सभी लोगों को एक साथ लेकर दक्षिण हरियाणा में विकासशील योजनाओं को लाते हुए घोषणाएं करनी चाहिए, ताकि दक्षिण हरियाणा के लोगों का भला हो सके।

Comments are closed.