[post-views]

राज्यपाल ने पंचकूला में किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया याद

40

PBK NEWS| पंचकूला। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पंचकूला में 70वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजोरहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने पंचकूला जिले के स्थापना दिवस की विशेष तौर पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की पहली चिंगारी 8 मई 1857 को अंबाला में फूटी थी। उस समय हरियाणा में अंग्रेजों ने अनेक वीरों को सरेआम फांसी दी थी और छह-छह साल के बच्चों तक को गिरड़ी से कुचला गया था। प्रदेश के स्वर्ण जयंती वर्ष में हरियाणा ने कई मुकाम हासिल करके प्रदेश देश में कई क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर चुका है।

70वें स्वतंत्रता दिवस का राजयस्तीय समारोह पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस अवसर राज्यपाल ने झंडा फहराया ओर परेड से सलामी ली। राज्यपाल ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ व जन्माष्टमी के पावन त्योहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतवासियों के लिए आज बड़े गर्व और गौरव का दिन है।

राज्यपाल को सलामी देंती महिला पुलिस टीम।

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गिनती देश के विकसित राज्यों में होती है और इसकी प्रगति की देश-विदेश में चर्चा है। आधी सदी की इस विकास यात्रा में राज्य में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। यह हर साल 7 प्रतिशत से भी अधिक की दर से बढ़ रही है। यहां देश के 33 प्रतिशत दोपहिया वाहन, 50 प्रतिशत कारें, 52 प्रतिशत क्रेन और 80 प्रतिशत एस्केलेटर बनते हैं।

पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बेटी बचाओ का संदेश देती छात्राएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों में 24 घंटे बिजली देने के लिए ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत 127 गांवों में 24 घंटे, 105 गांवों में 18 घंटे और 726 गांवों में 15 घंटे प्रतिदिन बिजली आपूर्ति की जा रही है। अकेले पंचकूला में 119 गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य हरियाणा को बागवानी को बढ़ावा देने के लिए राज्य को ‘बेस्ट हार्टिकल्चर स्टेट अवार्ड’ मिला है। इसी प्रकार चावल उत्पादकता के लिए ‘कृषि कर्मण अवार्ड’ प्राप्त हुआ है। पशु पालन के क्षेत्र में भी प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 878 ग्राम दूध उपलब्धता के साथ हम देश में दूसरे स्थान पर हैं।

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने सिरसा में  ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने वीरों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि शिक्षित पंचायतों से हरियाणा में जनप्रतिनिधियों का विश्वास बढ़ा है। अब छोटी सरकार ग्राम सचिवालय में बैठती है।

सिरसा में ध्वजारोहण करते कृषि मंत्री ओपी धनखड़।

अंबाला में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी ली, जबकि परेड कमांडर डीएसपी बराड़ा अनिल कुमार की अगुवाई में जिला पुलिस की टुकड़ी का नेतृत्व ईएसआइ विक्रांत, जिला महिला पुलिस की टुकड़ी सब इंस्पेक्टर सीमा सिंह, राजकीय रेलवे पुलिस की टुकड़ी एएसआइ सीमा, गृहरक्षी विभाग की टुकड़ी सब इंस्पेक्टर मोहन पाल, एनसीसी की टुकड़ी सीनियर अंडर ऑफिसर सागर, स्काउटस की टुकड़ी ट्रूप कमांडर अंकित शर्मा और गल्र्ज गाइड की टुकड़ी ट्रूप कमांडर प्रियंका के नेतृत्व में मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया।

Comments are closed.