[post-views]

झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी की बात पर देने लगा धमकी

47

PBK NEWS | देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने युवती का मेडिकल कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के जोगीवाला क्षेत्र की एक युवती ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया कि चार साल पहले संदीप निवासी ग्राम थापला, थाना मसूरी ने बहलाफुसला कर उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शाररिक संबंध बनाए। इस बीच आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

आरोप है कि बाद में जब शादी करने की बात आई तो वह मुकर गया। जब उसने दबाव बनाया तो वह अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

युवती की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी ने आरोपी युवक संदीप के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने बताया कि मामले की विवेचना चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी उपनिरीक्षक आशा पंचम को दी गई है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया जा रहा है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Source: jagran.com

Comments are closed.