[post-views]

सरकार बाढ़ पीडि़तों की समस्या पर बेहद गंभीर : योगी आदित्यनाथ

33

PBK NEWS | फैजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ ग्रस्त जिलों के तूफानी दौरे पर हैं। आज फैजाबाद के साथ ही वह उससे सटे अंबेडकरनगर तथा बस्ती के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई तथा स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज फैजाबाद में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही पीडि़तों को राहत सामग्री भी वितरित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद करेगी। इसके साथ ही बाढ़ पीडि़तों को स्थापित करने के लिए मकान देगी।

उन्होंने कहा कि जिनके जानवर बाढ़ से प्रभावित हुए उनको मुआवजा मिलेगा तथा फसल के नुकसान की भरपाई होगी। सीएम ने कहा कि शासन बाढ़ की समस्या का स्थाई हल निकालने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने फैजाबाद के सोहावल तहसील में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अंबेडकरनगर के दौरे पर रवाना हो गए।

प्रभावितों को उचित मुअवजा 

अंबेडकरनगर के आलापुर तहसील क्षेत्र के आराजी देवारा में बाढ पीडित गुजराती,श्यामदेयी,जुबेर समेत दस लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि बाढ पीडितों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने पाएगी। प्रभावितों को उचित मुअवजा दिया जाएगा।

जिन लोगों का आवास क्षतिग्रस्त हुआ है उन्हें सर्वे कराने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। कहा बाढ से राहत मिलते ही मुआवजा राशि के साथ ऋण माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। दोपहर में  हेलीकॉप्टर से पहले प्रभावित क्षेत्र का सीएम ने हवाई सर्वे किया। वह टांडा में भी राहत सामग्री वितरित करेंगे।

Comments are closed.