[post-views]

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की शहरवासियों से भाजपाइयों ने की अपील

81

बादशाहपुर, 28 जुलाई (अजय) : गुरुग्राम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके चलते गुरुग्राम निवासी एवं भाजपा नेता कमल यादव, बेगराज यादव, नीरज यादव, हरिंद्र दायमा, कृष्ण गुर्जर, अनिल यादव, अजित यादव, प्रदीप हरसाणा का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी है। इस अभियान के तहत देश के पीएम ने सभी नागरिकों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है। पीएम की इस अपील को वह लोगों तक पहुँचने के लिए सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यम से प्रचार में जुटे है और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दे रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिये हर घर तिरंगा के तहत इस अपील को जनता तक पहुँचाया है। इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा और हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मानने वाले हैं। इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गयी है। ये पल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही ख़ास है, इसीलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को आज़ादी का जश्न मानाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। भारत सरकार ने अपने देश के नागरिकों को देशभक्ति प्रदर्शित करने के लिए 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने को कहा गया है। हर घर तिरंगे में शामिल होना चाहिए। जो कि देश के लिए एक गर्व का पल होगा। इस अभियान में भाग लेने के लिए सभी देशवासियों से अनुरोध है कि वे वेबसाइट पर जाकर हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड जरुर करें।

 हमारे देश भारत का तिरंगा झंडा राष्ट्रीय ध्वज है। इसमें तीन रंग हैं और साथ में अशोक चक्र है। तीन रंगों में केसरिया, सफेद और हरा रंग है और इसके मध्य में नीले रंग से बना अशोक चक्र है। इस वर्ष देश की आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान से देश के नागरिकों में देशभक्ति व ध्वजा के प्रति सम्मान व जुड़ाव में वृद्धि होगी। 22 जुलाई 1947 को पहली बार तिरंगा झंडा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था।

Comments are closed.