[post-views]

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

65

बादशाहपुर, 28 जुलाई (अजय) : भाजपा जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव ने बताया कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने देश के महामहिम राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल धर्मशाला चौक पर उनका पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेसी देश की आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रही है वह बहुत ही निंदनीय है कांग्रेस संस्कार विहीन पार्टी है कांग्रेस महिलाओं का सम्मान नहीं उनका अपमान करती है कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद एक महिला है और वह चुप हैं महिलाओं का अपमान सुनकर सोनिया गांधी को देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। सोनिया गांधी को आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस को गरीब परिवार की बेटी राष्ट्रपति बनी इसको वह पचा नहीं पा रही है। जानबूझकर आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया। कांग्रेस पार्टी अधीर रंजन चौधरी को तुरंत नेता प्रतिपक्ष से हटाकर कांग्रेस पार्टी से बाहर करें। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, मेयर मधु आजाद, पूर्व विधायक, बोधराज सीकरी, मुकेश शर्मा, अनिल यादव, नवीन गोयल, बेगराज यादव, महेश यादव कार्टरपुरी, कुलदीप यादव पार्षद, राजेश अरोड़ा, जयंती ‌चौधरी, ओमप्रकाश जांगड़ा, सुरेंद्र गहलोत, जितेंद्र चौहान, जयवीर यादव, रामवीर भाटी, हर्षवर्धन मित्तल, यादराम जोया पार्षद, सुंदरी खत्री, विधु कालरा, अलका सचदेवा, निधि राधव, पिंकी यादव, निधि कोटिया, मीनाक्षी रंजन, प्रियव्रत कटारिया, रामनिवास यादव, वीरेंद्र सिंह, सुनिल यादव, अनिल गंडास, रविंद्र यादव, सुनील कुमार, उदयवीर अंजना, अश्वनी शर्मा, योगेंद्र सारवान, सज्जन सिंह, नीरज यादव, रणजीत सिंह, अनूप सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.