[post-views]

100 करोड़ सफल वैक्सीनेशन पर भाजपा गुरुग्राम ने किया स्वास्थ योद्धाओं का सम्मान

34

बादशाहपुर, 20 अक्टूबर (अजय) : भारतीय जनता पार्टी जिला-गुरुग्राम के पदाधिकारियों ने स्वास्थ सेवाओं से जुड़े हुए सेवाओं का सम्मान किया। जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम के जिला पदाधिकारियों ने देश में 100 करोड़ सफल वैक्सीनेशन होने पर गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ विरेन्द्र यादव का शाल भेंट कर उनका व उनके सभी स्वास्थ कर्मियों का आभार प्रकट किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि जिस तरह इस वैश्विक महामारी में स्वास्थ कर्मियों ने अपनी व अपने परिवार की परवाह न करते हुए दिन रात जन सेवा में लगे रहे। 100 करोड़ वैक्सीनेशन लगाने वाला पहला देश भारत है। सभी को मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए देश के मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आम जनमानस हृदय से ऋणी है। आज गुरुग्राम जिले में भाजपा के सभी 15 मंडलों में पड़ने वाली पी.एच.सी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाकर वहां के स्वास्थ कर्मियों का सम्मान किया व धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला महामंत्री महेश यादव कार्टरपुरी, मनोज शर्मा, राजेश अरोड़ा, ज्योति डेम्बला, हरबीर अधाना, यादराम जोया, सोनिया यादव, जयंती चैधरी, प्रदीप जैलदार, ओमप्रकाश जांगड़ा, हर्षवर्धन मित्तल, अजीत यादव, रामबीर भाटी, जयवीर यादव, जितेन्द्र चैहान, नीरज यादव, दीपक यादव, साहिल यादव, अवनीश राघव उपस्थित रहे।

Comments are closed.