[post-views]

भाजयुमो जिला अध्यक्ष मयंक निर्मल का गुरु कमल पर भव्य स्वागत

1,366

बादशाहपुर, 23 फरवरी (अजय) : भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की जिसमें गुरुग्राम के युवा जिला अध्यक्ष पद पर मयंक निर्मल की नियुक्ति की है। मयंक छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़े रहे हैं जिसमें जिला संयोजक, विभाग संयोजक और प्रदेश संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया एवं छात्र हितों के लिए निरंतर आंदोलनों का सफल नेतृत्व किया। भाजपा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत यादव नाथूपुर ने कहा कि मयंक निर्मल कर्मठ और ईमानदार साफ़ छवि के युवा नेता है जोकि पार्टी संगठन के लिए लगातार मेहनत कर रहे है, बतौर युवा जिला अध्यक्ष मयंक पार्टी को और मजबूत कर विस्तार करेगें। आज भाजपा कार्यालय गुरु कमल में उनका भव्य स्वागत हुआ तो वही जानकारी के अनुसार निर्मल 2018 में हुए छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत के सूत्रधार रहे हैं। वर्तमान में युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं नूँह जिला प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे उनकी निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए अब पार्टी ने गुरुग्राम जैसे महानगर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 अपनी नियुक्ति पर संगठन का आभार जताते हुए मयंक निर्मल ने कहा साधारण से असाधारण की यात्रा ही भारतीय जनता पार्टी है, संगठन ने साधारण से कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। इस चुनावी समय में अधिक से अधिक नवमतदाताओं व युवाओं को पार्टी से जोड़ कर 1 बूथ-10 यूथ के मंत्र को सिद्ध करने का प्रयास करूँगा एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं युवा हितेषी नीतियों से युवाओं को अवगत करवाया जाएगा। इंद्रजीत यादव ने कहा कि सरकार की नीति है कि हमारा युवा कौशल में पारंगत हो और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर निर्मल ने विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, संसदीय बोर्ड सदस्या सुधा यादव, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल राणा, जिला प्रभारी संदीप जोशी व प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा समेत पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.