[post-views]

पहली बार राज्यसभा में 58 सांसदों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

37

PBK NEWS |

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा में पहली बार कांग्रेस से बढ़त लेकर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दर्जा हासिल कर लिया है। 57 सदस्यों वाली कांग्रेस के मुकाबले भाजपा के अब उच्च सदन में 58 सदस्य हैं।
भाजपा सांसद संपत्तिया उइके को तीन दिन पहले ही उच्च सदन में मध्य प्रदेश की राज्यसभा की एकमात्र सीट से निर्विरोध चुना गया था। गुरुवार को उन्होंने बतौर राज्यसभा सांसद पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने यह शपथ केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद उनके स्थान पर रिक्त हुई सीट के लिये ली है।

नरेंद्र मोदी की सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद भाजपा को पहली बार उच्च सदन राज्यसभा में नंबर एक स्थान पर आने का मौका मिला है। हालांकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिये उच्च सदन में अभी भी बहुमत नहीं जुट पाया है।

लेकिन जनता दल (युनाइटेड) जद यू के राजग के साथ आने के बाद से सत्तारूढ़ गठबंधन का संख्या बल भी खासा बढ़ गया है।

Comments are closed.