गुरुग्राम, 12 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजीत यादव ने कहा कि गुरुग्राम में भाजपा ने विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सैनी की नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व ने हरियाणा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। अजीत यादव ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से हो रहे विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। गुरुग्राम में सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुए सुधारों ने जनता का जीवन स्तर बेहतर बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सैनी की दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के कारण हरियाणा वासियों का विश्वास सरकार पर और भी मजबूत हो गया है। विकास कार्यों की यह गति राज्य को विकास की नई दिशा में ले जा रही है और भाजपा की नीतियों को जनता से व्यापक समर्थन मिल रहा है। अजीत यादव ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा सरकार राज्य में और भी बड़े विकास कार्यों को पूरा करेगी और हरियाणा को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करेगी। गुरुग्राम और राज्य के अन्य क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्य भाजपा के समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.