गुरुग्राम, 12 अगस्त (ब्यूरो) : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव की बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ती सक्रियता ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित कर दिया है। यादव की जनसम्पर्क और क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान के चलते उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे उनकी टिकट की दावेदारी भी मजबूत होती दिखाई दे रही है। बेगराज यादव ने पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र के किसानों और आम जनता के बीच अपनी और बड़ी पकड़ मजबूत की है। वे न केवल भाजपा के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, बल्कि किसानों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनकी यह सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें बादशाहपुर में एक प्रमुख चेहरा बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बेगराज यादव की इस बढ़ती लोकप्रियता के चलते वे भाजपा टिकट के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। अगर उन्हें टिकट मिलता है, तो वे आगामी विधानसभा चुनावों में एक मजबूत प्रत्याशी साबित हो सकते हैं। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और बढ़ती सक्रियता के चलते बेगराज यादव के समर्थक और कार्यकर्ता भी पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
[post-views]
Comments are closed.