[post-views]

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जगह उन्‍हें सता रही है भाजपा सरकार : अभय

66

PBK NEWS | कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्‍ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाले भाजपा सरकार बेटियों को सता रही है। इसके साथ ही उन्‍होंने एलान किया कि इनेलो सत्ता में आया तो हरियाणा के किसानों के सारे कर्ज माफ होंगे। एसवाइएल नहर मामले पर 7 सितंबर के बाद आंदोलन की शुरू किया जाएगा।उन्‍होंने हरियाणा सरकार पर जमकर हमले किए।

वह जिले के मटौर गांव में जनजागरण अभियान के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में इनेलो ताऊ देवीलाल जयंती पर अपने राजनीतिक कदम और एसवाइएल मामले पर आंदोलन के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय करेगा। इसके बाद पंजाब से हरियाणा के हिस्‍से का पानी लेने के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा।

कैथल में मटौर गांव में आयोजित जनसभा में मौजूद लोग।

चंडीगढ़ में हरियाणा के एक आइएएस अफसर की बेटी वर्णिका से छेड़छाड़ के मामले में प्रदेश भाजपा प्रधान सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की गिरफ्तारी को लेकर भी राज्‍य सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि सुभाष बराला को इस घटना के बाद प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए था।

उन्‍होंने कहा कि चंडीगढ़ की घटना से भाजपा आैर उसकी सरकार की असलित सामने आ गई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली भाजपा सरकार खुद बेटियों को सता रही है। बेटियाें काे पढ़ाने और अागे बढ़ाने की बजाय यह सरकार सताने में लगी है।

जनसभा में पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने क्षेत्र से जुड़े जनहित के मामले उठाए। जनसभा को इनेलो के प्रदेशाध्य्क्ष अशोक अरोड़ा सहित अन्य नेताअों ने भी संबोधित किया।

Comments are closed.