[post-views]

भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू : धीरज

33

गुरुग्राम (अजय) : आप नेता राव धीरज सिंह अध्यक्ष बादशाहपुर विधानसभा का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू है कांग्रेस नहीं चाहती कि भाजपा हारे इसका उदाहरण उनका दिल्ली में हरियाणा में पंजाब में गठबंधन ना करना है कांग्रेस को पता है कि अगर गठबंधन करते हैं तो तीनों स्टेट में भाजपा को टक्कर दे सकते हैं या ऐसा कहें भाजपा को हरा सकते हैं दिल्ली में आप पार्टी और कांग्रेस मिलकर भाजपा को सातों सीटों पर हरा सकती है पंजाब में आप पार्टी और कांग्रेस मिलकर भाजपा अकाली दल को हरा सकते हैं हरियाणा में कांग्रेस जेजेपी व आप पार्टी मिलकर 10 सीटों पर भाजपा को हरा सकते हैं यह सब पता होने के बावजूद कांग्रेस का गठबंधन ना करना भाजपा को जिताना चाहती है आप सबको मालूम होगा कि कांग्रेस के राज में भाजपा के बड़े नेताओं पर कुछ कार्यवाही नहीं हुई इसी तरह भाजपा की सरकार में कांग्रेस के बड़े नेताओं पर कुछ कार्रवाई नहीं होगी इसलिए आप सब से अनुरोध है अबकी बार जो सरकार शिक्षा पर स्वास्थ्य पर रोजगार पर सैनिकों के सम्मान पर किसानों के अधिकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हो उस पार्टी को वोट देना

Comments are closed.