[post-views]

बेगराज यादव को मिली भाजपा किमो रेवाड़ी जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी

37

बादशाहपुर, 28 जून (अजय) : बादशाहपुर निवासी एवं पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता बेगराज यादव को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का रेवाड़ी प्रभारी न्युक्त किया गया है। उनकी इस न्युक्ति पर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी न्युक्ति पर बोलते हुए बेगराज यादव ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांडी सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त करते है और कहा कि जिस उम्मीद व विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी व लगन से निभाने का कार्य करेगें।

 बेगराज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे सम्मान विकास कार्यों से हर वर्ग खुशी है, जिसकी बानगी 40 निकाय चुनावों में जनता ने ने दिखा दी है। निकाय चुनावों में भाजपा का बेहतरीन परिणाम रहा है। अगामी निगम चुनाव व पंचायती चुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। प्रदेश की जनता को पहली बार भाजपा की एक ईमानदार सरकार मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 25 साल तक भाजपा को ही प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। उन्होने कहा कि पहले की सरकारों के राज में भी विकास होते थे तो उनके राज में कुछ ही विधानसभा के विकास सीमित जगहों पर रहा, लेकिन भाजपा राज में सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए काम हो रहे हैं, जिससे प्रदेश के लोग बेहद खुश हैं।

Comments are closed.