[post-views]

बेटी पर ससुराल वालों के जुल्‍म से दुखी पिता ने कर ली खुदकुशी

42

PBK NEWS | हांसी (हिसार)। जिस बेटी को नाजों से पाला-पोसा था और बड़े अरमानों से उसकी शादी की थी, उसका ससुराल वालों ने जीना हराम कर दिया। पिता ने ससुराल वालों को बहुत समझाया, मिन्‍नतें कीं लेकिन, वे नहीं पसीजे। इसके बाद पिता से अपनी बेटी की दुख नहीं देखा गया और उसने दुखी होकर खुदकुशी कर ली।

घटना जिले के बडाला गांव की है। गांव के राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। राजेंद्र का शव उमरा रोड़ पर पेटवाड़ माइनर के समीप पड़ा मिला। उसकी कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी बेटी के ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है।

राजेंद्र भिवानी में सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। उन्‍होंने करीब दस वर्ष पहले अपनी बड़ी लड़की पिंकी की शादी इक्कस गांव में की थी। शादी के कुछ समय बाद ही लड़की के ससुराल वाले दहेज के लिए बहू को तंग करने लगे। कई बार पंचायतों के माध्यम से भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद ससुराल वाले पिंकी को तंग करते रहे।

इस कारण पिंकी को ससुराल छोड़नी पड़ी आैर करीब चार वर्ष से वह पिता के पास बडाला गांव में रह रही थी । इस बात को लेकर भी पिंकी के ससुराल पक्ष के लोग कई बार राजेंद्र को परेशान करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह राजेंद्र घर से रोहतक जाने की बात कहकर निकले थे और घर वापस नहीं लौटे। कई बार उसके फोन से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

” राजेंद्र की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसने अपनी मौत के लिए पिंकी के पति, ससुर, सास व ननद को जिम्मेवार ठहराया है। इन चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Comments are closed.